फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कार्यशाला में संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहम्मदाबाद दक्षिण, फतेहगढ़, अमृतपुर व कायमगंज नगर की कार्यशाला हुई। लालगेट रेटगंज स्थित डीसीएफ हाल में हुई फतेहगढ़ मंडल की कार्यशाला में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा भाजपा सैद्धांतिक मूल्यों पर आधारित पार्टी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राठौर व आरएसएस जिला प्रचारक दीपेश ने विचार रखे।
मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, शुभम दुबे, रानू दीक्षित, गौरव कटियार, अरविंद भदौरिया, रजनीश मिश्रा, भास्कर दत्त द्विवेदी मौजूद रहे। अमृतपुर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुशील शाक्य ने संगठन मजबूती पर जोर दिया। कायमगंज में विधायक अमर सिंह खटीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें