फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के गेट पर ऑटो चालक का शव रखकर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात मिले ऑटो चालक के शव को सोमवार को पुलिस लाइन के गेट पर रखकर परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों को आरोप है कि शुक्रवार को पत्नी से मारपीट के आरोप ने ऑटो चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। एसपी के न होने पर पीआरओ ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी रावेंद्र शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र सुनील शर्मा दिल्ली में ऑटो चलाता था। वह गुरुवार को दिल्ली से घर आया था। शनिवार को सुनील ने पत्नी नीलम के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर रावेंद्र ने यूपी 112 पर बहू से मारपीट की सूचना दी थी। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया और नीलम को सीएचसी पहुंचा दिया था। नीलम की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने सुनील का शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार को शहर कोतवाली की चौकी आईटीआई क्षेत्र के क्रिश्चियन कालेेज ग्राउंड के पीछे रेलवे ट्रैक पर पुलिस को सुनील का शव मिला था। रविवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। सोमवार को पिता रावेंद्र व भाई मनोज, संदीप, करन, सुशील ग्रामीणों के साथ शव लेकर फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन के गेट के पास पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बहू व उसके मायके वालों पर सुनील की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया। पिता रावेंद्र ने बताया कि पुत्र सुनील की शादी कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ के गांव सिकंदपुर निवासी श्रीकृष्ण की पुत्री नीलम से 17 मई को की थी। परिजन पुलिस लाइन के गेट पर सुनील के शव को रखकर प्रर्दशन करते रहे। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को लाइन के अंदर नहीं घुसने दिया।
परिवार के लोग जब तक कचहरी से प्रार्थना पत्र लिखवाकर लाए तब तक एसपी डॉ. अनिल मिश्रा अपने कार्यालय से जा चुके थे। परिजनों ने एसपी के पीआरओ को प्रार्थना पत्र दिया। पीआरओ ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें