फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भाजपा ने कमर कसी

विज्ञापन
भाजपा की बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष व मौजूद सांसद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी को लेकर बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिससे पंचायत के सभी पदों पर पार्टी का परचम लहराया जा सके।
समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर पंचायत चुनावों में धांधली की थी। सपा के गुंडाराज से त्रस्त होकर जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाई। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, किसानों व महिला सशक्तिकरण के लिए काम किए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने संयोजकों अपने वार्डों में बैठक करने के निर्देश दिए। विधायक अमर सिंह खटीक ने भी विचार व्यक्त किए। हिमांशु गुप्ता, दिनेश कटियार, संजीव गुप्ता, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक, भास्कर दत्त द्विवेदी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें