फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने ग्राम स्वराज अभियान की रूपरेखा बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शुक्रवार को हुई भाजपा की बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्राम स्वराज अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने 30 जनवरी तक चलने वाले अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर प्रदेश में ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक दिसंबर से 30 जनवरी तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस पर गांवों में कार्यक्रम कर पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामीण से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मोर्चों से संबंधित पदाधिकारियों को एक-एक गांव आवंटित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान की मॉनीटरिंग को निगरानी समिति भी गठित होगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर देश को लूटने का काम किया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, प्रभात अवस्थी, डा.बीके गंगवार व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने विचार व्यक्त किए। संचालन रूपेश गुप्ता ने किया। शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, संदीप शाक्य, भास्कर दत्त द्विवेदी, ठा.वीरेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें