फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब, 500 जांचें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में लगी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन 15 दिन में दोबारा खराब हो गई। इससे रोजाना करीब 500 तरह की जांचें बंद हो गईं। रोजाना 125 से अधिक मरीजों को निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन लगी है। इस मशीन से औसतन 125 मरीजों की रोजाना किडनी, लीवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 15 प्रकार की जांचें की जाती हैं। इन दिनों मरीजों की करीब 500 प्रकार की जांचें रोजाना होती हैं।
बुधवार दोपहर बाद मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे जांचें बंद हो गईं। करीब 60 मरीजों के नमूने भी नहीं लगाए जा सके। गुरुवार को सुबह से ही मरीजों को मशीन खराब होने की बात कहकर लौटाया जाता रहा। लैब टेक्नीशियन प्रांशु कटियार ने बताया कि मशीन में 23 जनवरी को भी खराबी आई थी। उसे तीसरे दिन सही करवा दिया गया था। अब फिर से खराबी आने से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि मशीन में खराबी की जानकारी हुई है। इंजीनियर को बता दिया गया है। शीघ्र ही मरम्मत करवा दी जाएगी। तब तक मरीज महिला अस्पताल की लैब में जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें