फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। छिबरामऊ से दोस्त से मिलकर घर वापस जा रहे युवकों की बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। एक बाइक सवार युवक लापता हो गया।
विज्ञापन

कंपिल के टीचर कालोनी निवासी नितिक राजपूत (26) साथी नितिन गौतम (28) व बारह पत्थर निवासी सज्जन सिंह उर्फ भूपेंद्र (29) के साथ बुधवार को कन्नौज जिला के छिबरामऊ निवासी दोस्त मनू से मिलने गए थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे घर वापस जाते रास्ते में कतरौली पट्टी गांव के निकट फतेहगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी नितिक घायल हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने सज्जन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नितिक को हेड इंजरी होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथी नितिन कुमार घटनास्थल पर नहीं मिला। जबकि घायल नितिक ने बताया कि वह भूपेंद्र व नितिन गौतम के साथ छिबरामऊ से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक भूपेंद्र हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें