फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
नरसी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

कमालगंज। महरूपुर राबी के पास बाइक सवार किसान कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी नरसी उर्फ विमलेश (35) पुत्र रूपलाल गांव में रहकर खेती करता था।
नरसी रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक से कमालगंज बाजार से खाद लेने जा रहा था। रास्ते में महरुपुर राबी गांव में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास फतेहगढ़ की ओर से आ रही कार ने नरसी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संजय यादव व सूर्यप्रकाश उपाध्याय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वे घायल को पिकअप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉ मानसिंह ने नरसी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना नरसी के परिजनों को दी। नरसी की पत्नी रीना देवी व अन्य परिजन रो-रोककर बेहाल हो गए। बताया गया कि नरसी के दो पुत्र सुमित (14), राज (8) व दो पुत्रियां सवनम (12) व खुशबू (5) हैं। उपनिरीक्षक संजय यादव ने नरसी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें