फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 11 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में बाइक व लकड़ी भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे जाम लग गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी अरशद (20) और उसका छोटा भाई फैजान (16) पुत्रगण शाकिर रविवार को फर्रुखाबाद में लगने वाले संडे बाजार में कपड़े की दुकान लगाने गए थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को अरशद और फैजान बाइक से कपड़ों की गठरी रखकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे धमगवां मोड़ के पास सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से अरशद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे जाम लग गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर एसओ शमसाबाद प्रदीप यादव और फैजबाग चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल फैजान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रिफर कर दिया। पुलिस ने एक घंटे
विज्ञापन


की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान मृतक के पिता शाकिर, बहन अर्शी व मां आशिया भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। चौकी इंचार्ज ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें