फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत

विज्ञापन
कमल सिंह की फाइल फोटो।  - फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कमालगंज। जिम जा रहे बाइक सवार सैनिक को रजीपुर कस्बे में टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सैनिक घायल हो गया। फतेहगढ़ में सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी रंजीत सिंह का पुत्र कमल सिंह (31) भारतीय सेना में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पठानकोट में थी। इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे तेज बरसात के दौरान कमल बाइक से रजीपुर स्थित जिम जा रहे थे। रजीपुर चौराहे पर कमल की बाइक गुरसहायगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने टैंकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। राहगीरों ने घायल कमल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को सैन्य हॉस्पिटल फतेहगढ़ ले गए, उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पत्नी दीपा सिंह, मां रेनू सिंह व पिता रंजीत बिलखने लगे। कमल के दो पुत्री नवस्वी (2) व एक माह की पुत्री है। छोटा भाई रजनीश बाहर नौकरी करता है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुत्री के जन्म पर छुट्टी लेकर आए थे
सैनिक कमल सिंह इन दिनों पंजाब के पठानकोट में तैनात थे। करीब 37 दिन पहले वह पुत्री के जन्म होने पर 50 दिनों के अवकाश पर आए थे। घर पर रहने के दौरान उन्होंने रजीपुर कस्बे में जिम ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें