फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार साली की मौत, जीजा सहित तीन घायल

विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज में गमगीन खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक सवार युवती की मौत, जीजा सहित तीन घायल
विज्ञापन

कमालगंज। गांव ब्राहिमपुर निवासी युवक अपने पुत्र के साथ बाइक से दो सालियों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। खुदागंज गांव के निकट डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर चले गए।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर निवासी सुग्रीव (30) पुत्र मायाराम यादव का विवाह कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव मंदारपुर निवासी प्रकाश की पुत्री रागनी से हुआ था। करीब 10 दिन पूर्व रागनी ने बेटे को जन्म दिया था। तभी उसकी छोटी बहन कल्पना (18) व अंजली (12) घर आईं थीं। रविवार सुबह सुग्रीव अपने तीन वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ दोनों सालियों को उनके घर छोड़ने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुदागंज स्थित मंदिर की निकट पीछे आई डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग सड़क पर जा गिरे। कल्पना और अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुग्रीव व अर्पित के हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी कमालगंज लेकर पहुंची। वहां डॉ. मान सिंह ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुग्रीव ने घटना की सूचना अपनी ससुरालीजनों को फोन पर दी। कल्पना के पिता प्रकाश परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। मां उमा देवी व भाई सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। बताया गया कि दो भाई व चार बहनों में कल्पना दूसरे नंबर पर थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें