फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पोल व तार टूटे, 15 घंटे बाद आई कमालगंज में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ पोल व तार टूटे, 15 घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन

कमालगंज। तेज हवा व पानी से 33केवी की लाइन पर दो पेड़ गिरने से तार टूट गए। दो फीडरों से जुड़े नौ पोल सहित कई जगह लाइनें भी टूट गई। रविवार सुबह से ही कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। लाइन को दुरुस्त कर 15 घंटे बाद सुबह 9 बजे कस्बे की बिजली चालू की गई। तीन फीडरों की आपूर्ति दोपहर दो बजे चालू हो सकी।
शनिवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा के साथ जमकर बरसात हुई थी। तेज हवा से फतेहगढ़ से कमालगंज उपकेंद्र को आई 33केवी की लाइन पर याकूतगंज के निकट बाग में दो पेड़ लाइन पर गिर गए थे। इससे लाइन टूट गई। गदनपुर फीडर क्षेत्र में 7 पोल व कोहरापुर फीडर में दो पोल सहित 11केवी की लाइन टूट गई। कैंटाह फीडर की लाइन पेड़ गिरने से टूट गई। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइन व फाल्ट को ठीक करने में लग गए। कमालगंज व खुदागंज फीडर की आपूर्ति 15 घंटे बंद रहने के बाद सुबह 9 बजे चालू की जा सकी। वहीं गदनपुर,कोहरापुर व कैंटाह फीडर की आपूर्ति 20 घंटे बाद दोपहर दो बजे चालू की गई। अवर अभियंता सुजीत कुमार गिरी ने बताया कि तेज हवा की चपेट में आने से कुछ पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। 33 केवी लाइन टूट गई थी। कर्मचारियों द्वारा उसे ठीक कराकर बिजली चालू कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें