फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जहानगंज थाना क्षेत्र के जरारी निवासी मोहम्मद अस्लीम ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि शनिवार सुबह उसका भतीजा मोहम्मद आजम शेख गांव के दोस्त मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद आलम व मोहम्मद अमन के साथ गुरसहायगंज बाइक से कपड़े लेने जा रहा था। आजम व आलम एक ही बाइक पर थे। रास्ते में खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रही डीसीएम ने भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आजम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव गांव ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें