फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में नबाव सिंह के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना हेलमेट घर से निकले बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव टिकुरियन नगला जसमई निवासी नवाब सिंह (40) पुत्र रामविलास राजपूत शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे परिजनों को बिना बताए बाइक से निकल गया। वह जब हथियापुर के पास पहुंचा, तो पेट्रोल पंप और बरौन अस्पताल के बीच में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही दरोगा जितेंद्र पटेल ने पहुंचकर घायल नवाब सिंह को लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां डा. प्रशांत कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में खेती करने वाला नवाब दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई भूप सिंह है। पत्नी श्रृंगारवती, मां रामादेवी, बच्चों में दिव्यांशु, कल्लू और छोटू का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें