फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 02 Jun 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/फर्रुखाबाद। खाटूश्याम बाबा के दर्शन कर रविवार शाम घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। वह बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ काम करता था।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी जितेंद्र बहेलिया (32) खाटू श्याम के दर्शन के लिए दो दिन पहले मैनपुरी जिले के थाना कुरावली के गांव माहरमई निवासी बहन के यहां बाइक से गए थे। वह रविवार को खाटू श्याम के दर्शन कर लौटे और शाम को ही बहन के यहां से अपनी बाइक उठाकर घर के लिए निकल लिए।
कायमगंज थाने के गांव पपड़ी के पास देर रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात में ही लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉ. मनोज पांडेय ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र के भतीजे राहुल ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मां द्रोपदी, पत्नी आरती व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो मासूम बेटियां आरोही व आराध्या हैं। वह बिजली विभाग में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें