फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 20 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड पर गांव अलादादपुर के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमोगपुर निवासी रंजीत (23) पुत्र रमेश जाटव के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि रंजीत मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भाई मंजीत, संजीत और सुरजीत तथा बहनें शिवानी और उर्मिला हैं। भाई मंजीत ने बताया कि रंजीत हथियापुर स्थित रिश्तेदारी में गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें