फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लखनऊ जा रहे प्रधानों को पुलिस ने रोककर किया वापस

Wed, 20 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। इससे प्रशासक नियुक्त होने की संभावना है। अभी पंचायत चुनाव की तिथि भी तय न होने से प्रधानों को गांव में सरकार जाने का खतरा सता है। इसके चलते बुधवार को अपनी मांगों को लेकर मोहम्मदाबाद के प्रधान लखनऊ स्थित इको गार्डन जा रहे थे। प्रधानों को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन

जनपद में 580 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने में पांच दिन ही शेष हैं। अभी तक त्रिस्तरीय चुनाव तय नहीं हो सके हैं। प्रधान ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय अपना कार्यकाल ही बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते अपनी मांगों को लेकर प्रधानों ने लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना देने की योजना बनाई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करीब 40-50 प्रधान बस में बैठकर सुबह आठ बजे लखनऊ के लिए निकले। अधिकारियों की सूचना पर थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर प्रधानों का पीछा किया और भारी पुलिस बल के साथ कन्नौज स्थित अरोल मोड़ पर प्रधान की बस रोक ली। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस ने प्रधानों से वापस चलने का अनुरोध किया। इसके बाद सभी प्रधान मोहम्मदाबाद ब्लॉक कार्यालय लाए गए। ब्लॉक अध्यक्ष राम नारायण सिंह व उपाध्यक्ष आदित्य यादव ने बताया कि सरकार या तो समय पर चुनाव कराए या फिर जब तक चुनाव न हो तब तक विकास कार्यों की जिम्मेदारी प्रधानों को ही दी जाए। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त न किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष ने पूर्व में नियुक्त प्रशासक पर लापरवाही व धन उगाही के आरोप भी लगाए। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानों को कन्नौज स्थित अरोल मोड़ से समझाकर वापस लाया गया। सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। ओमवीर, कुंदेश यादव, विक्कू यादव, अजीत यादव, अवनीश यादव, सेवाराम कठेरिया, हाकिम सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें