फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। अमृतपुर क्षेत्र के डबरी गांव के पास बुधवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना सवायजपुर के गांव मदनापुर निवासी संजय श्रीवास्तव (40) बाइक से थाना अमृतपुर क्षेत्र के लीलापुर गांव स्थित रिश्तेदारी में तेरहवीं की दावत खाकर घर वापस जा रहे थे। डबरी गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजन की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें