फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बाइक सवार को पीटा, बंधक बनाकर ले गए दबंग

विज्ञापन
शहर के लालगेट पर युवक को पीटते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक सवार को सड़क पर पीटा, बंधक बनाकर ले गए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लालगेट पर एक बाइकसवार युवक को पीटकर बंधक बनाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ ही देर बाद दबंग का पिता पीड़ित युवक को लेकर कोतवाली पहुंच गया। किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो युवकों पर कार्रवाई की है।
शहर के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी वैभव गुप्ता सोमवार सुबह सात बजे बाइक से लालगेट पर जा रहा था। उसी समय कुछ मोहल्ला खटकपुरा के कुछ दबंगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर दी। वैभव के हाथ पीछे बांधकर पीटते हुए मोहल्ला खटकपुरा के मकान में ले गए। इसकी भनक लगते ही वैभव के आठ-दस साथी खटकपुरा पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने वैभव को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच दबंग वैभव को दूसरे मकान में लेकर चले गए। कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इस पर दौड़ी पुलिस ने खटकपुरा से वसीम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद वसीम के पिता वैभव को कोतवाली लेकर पहुंच गए। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला युवती को ले जाने का था मगर किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मारपीट हुई है। इसलिए एक पक्ष के वसीम और दूसरे पक्ष से वैभव के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें