फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का की फसल टिड्डी दल का कहर, किसान बर्बाद

विज्ञापन
टिड्डी के हमले से फसल में नुकसान होने से दुखी बैठा किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल(फर्रुखाबाद)। पड़ोसी जनपदों से आए टिड्डी दलों ने रविवार शाम फसलों पर हमला बोल दिया। इससे कई किसानों की सैकड़ों बीघा मक्का कुछ ही घंटों में तबाह हो गई। पहले से अलर्ट कृषि विभाग के अधिकारियों ने रात में ही फायर ब्रिगेड से कई गांवों में दवा का छिड़काव किया। इससे काफी नुकसान बचा भी लिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद कासगंज, बदायूं से रविवार शाम आए टिड्डियों के कई दलों ने कंपिल क्षेत्र में हमला बोल दिया। किसान पीपा, थाली, लेकर खेतों में पहुंचे और शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया। इस बीच लाखों टिड्डियों ने फसलों में तबाही मचा दी। इसके बाद टिड्डी दल कायमगंज की ओर पहुंचा।
दो-तीन घंटे बाद टिड्डियों का दूसरा दल आ गया जिसने मक्का आदि की फसलों पत्ते खा लिए। गांव राईपुर चिनहटपुर, तल्फ़ी नगला, कमलपुर, दूदेमई, ग्रासपुर, अकबरपुर, सिवारा, बढार, बहवलपुर, धीमर नगला, हनुमंता, कमलाईपुर, रुदायन आदि गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बरबाद हो गई।
विज्ञापन

देर रात जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह, एसडीएम अमित आसेरी, उपनिदेशक कृषि राजकुमार तीन फायर ब्रिगेड लेकर कंपिल पहुंचे। गांव कुंवरपुर खास, सिकंदरपुर खास, मेंदपुर सहित कई गांवों में पीपल, आम आदि पेड़ों व फसलों में छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें