मोहम्मदाबाद। टेंपो का कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं टेंपो बेकाबू होकर झाड़ियों में घुस गया। हालांकि टेंपो में सवार तीनों यात्री बाल-बाल बच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मौधा रोड स्थित गांव अरसानी के पास बने मोड़ पर बाइक व टेंपो आमने-सामने आ गए। टेंपो का कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वहीं टेंपो झाड़ियों में घुस गया। बाइक फिसलने से जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव झटपुरा निवासी सिंकू (21), सरस्वती (17) व प्रांसी (15) घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिंकू पुत्र रामबहादुर थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव ककरैया अपनी ननिहाल आए थे। यहां से तीनों लोग वापस घर लौट रहे थे। वहीं टेंपो में सवार तीनों यात्री बाल-बाल बच गए। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)