फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल

Mon, 19 May 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक को रेफर कर दिया। दुर्घटना की वजह सड़क के किनारे फैली मोरंग से फिसलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव परम चमननगरिया निवासी अनुज जाटव (40), पड़ोसी जीतन (22), अंकित उर्फ अंकी (26) के साथ सोमवार शाम हथियापुर बाजार करने आ रहे थे। बाइक जैसे ही बरौन से निकलकर गंज शहीद मजार के पास पहुंची, तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पड़ी मौरंग पर फिसलती हुई सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई।
हेलमेट न लगे होने से बाइक चला रहे अनुज का सिर पेड़ से टकरा गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे जीतन और अंकित गंभीर से घायल हो गए। घायलों को बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में इलाज किया गया। अंकित का सिर अधिक फटा होने से उसे रेफर किया है।
विज्ञापन


अनुज की मौत की सूचना मिलते ही मां विमला देवी, पत्नी भारती और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अंकित की पत्नी ज्योति व दो पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें