फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक आमने सामने भिड़ीं, दो की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों बाइक सवारों में कोई हेलमेट नहीं लगाए था।    
विज्ञापन



गांव रजीपुर का रहने वाला धीरू (22) अपने दोस्त आकिल खां (20) के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां सौनी लेकर कायमगंज जा रहा था। वह जैसे ही नगला दाउद के सामने पहुंचा, सामने बाइक से आ रहे कमालगंज निवासी वारिश उर्फ जीतू खां (25) की बाइक से भिड़ंत हो गई। जीतू के साथ बाइक पर उसका साथी शाले (27) बैठा था।

आमने सामने भिड़ंत हो ने से यह चारों लोग घायल हो गए। जीतू खां और धीरू की हालत गंभीर होने पर उनको सीएचसी से लोहिया रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में कुछ देर उपचार के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत हेड इंजरी से हुई है। बाइक पर सवार चारों व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें