फर्रुखाबाद। बारिश होते ही शहर व गांव की बिजली बंद कर दी गई। बारिश हल्की होने पर कुछ जगह 11 केवी लाइनों के फाल्टों को ठीक कर शहर व गांवों की बिजली को चालू कर दिया गया।
दो घंटे बाद बारिश कम होने पर उपकेंद्रों को चालू किया गया तो पता चला कि फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र, ठंडी सड़क व कुटरा विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी फीडरों पर फाल्ट आ गया। इन फाल्टों को ठीक कराकर शहर क्षेत्र की बिजली शाम को चालू कर दी गई। गंगापार क्षेत्र के तहसील विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन को काट कर राजेपुर, अमृतपुर और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्रों को चालू कर दिया गया। अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र से तहसील व कस्बा अमृतपुर की लाइन जोड़कर सभी गांवों की बिजली चालू कर दी गई।