फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से दो मोहल्लों की रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला खटकपुरा में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से रात भर दो मोहल्लों की बिजली गुल रही। बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खटकपुरा में 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे दो मोहल्लों को बिजली सप्लाई दी जाती है। मंगलवार रात करीब दस बजे फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी अवर अभियंता व एसडीओ को दी गई। बुधवार सुबह अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर बदलवाया । इस दौरान रात भर दो मोहल्लों की बिजली गुल रही।
फर्रुखाबाद। भोलेपुर बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन से पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन गई है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे 33 केवी लाइन का जंफर पोल के पास जल गया। इससे विद्युत उपकेंद्र बंद होने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्लों की बिजली चली गई। इसकी जानकारी पर अवर अभियंता ने कर्मचारियों से जंफर को ठीक करवाया। इसके बाद मोहल्लों की बिजली चालू की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें