फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 10.78 मिनियन यूनिट की खपत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में जिले में 10.78 मिलियन यूनिट से अधिक की खपत बढ़ गई है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने से बिजली संकट बना हुआ है। वहीं, संसाधनों में सुधार न होने से पुराने तार और बंच केबल दम तोड़ रहे हैं। लोकल फाल्ट अधिक होने से शहर और गांवों में बिजली संकट गहरा रहा है। बार-बार कटौती होने से लोग गर्मी में बेहाल है।
विज्ञापन

मई के तीसरे सप्ताह तक तापमान 43 डिग्री तक जा चुका है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए घरों, दुकानों और दफ्तरों में एसी और कूलरों का अधिक प्रयोग होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2022 में जिले में 83.83 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी। अप्रैल में यह खपत बढ़कर 94.61 मिलियन यूनिट हो गई।
यानी 10.78 मिलियन यूनिट की खपत अधिक हुई है। मई में यह खपत और बढ़ गई है। गर्मी में बिजली की मांग अधिक होने से पुराने तार और जर्जर बंच केबल दगा देने लगे हैं। लोड अधिक पड़ने से बंच केबल जलने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

इससे निर्बाध बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। गांवों में अघोषित कटौती और लोकल फाल्टों से आठ घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल रही है। भंडार गृह में सामग्री न होने से टूटे फाल्ट सुधारने में दिक्कतें आ रही हैं। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्ताव ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग तो बढ़ी है लेकिन आपूर्ति उतनी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा, स्टोर में सामग्री नहीं है। इस कारण समस्याएं आ रही हैं।
इनसेट...
सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 30 फीडर हुए चिह्नित
विभागीय अधिकारी विजिलेंस टीम के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए रोजाना अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद लाइन लॉस कम नहीं हो रहा है। शहरी, ग्रामीण और कायमगंज खंड के 10-10 फीडर सर्वाधिक लाइन लॉस में चिह्नित किए गए हैं। यहां किसी फीडर पर 35 प्रतिशत तो किसी फीडर पर 40 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों खंड के एक्सईएन को लाइनलॉस कम करने के लिए काम करने का आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें