फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भड़ौसा की टीम 62 रन पर ऑलआउट, शमसाबाद ने 36 रन से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्रीमियर लीग के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार रात शमसाबाद और भड़ौसा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। भड़ौसा की टीम निर्धारित 10 ओवर में 62 रन पर ऑल आउट हो गई और शमसाबाद की टीम ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया। दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले शमसाबाद के तेज गेंदबाज नाजिम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। बृहस्पतिवार रात हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शमसाबाद की टीम के खिलाड़ी अरशद दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट गिरने से टीम 31 रन के स्कोर तक पांच प्रमुख बल्लेबाज गंवा चुकी थी। संकट में घिरी टीम के बल्लेबाज ओहरान वकी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर 13 गेंदों में 29 रन ठोंके। पूरी टीम 9.2 ओवर में 98 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जीत के लिए 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड़ौसा की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में तीन विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। बाद में भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। शमसाबाद के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर भड़ौसा को पूरे 10 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन पर ही रोक दिया। इस तरह शमसाबाद ने 36 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. गौरव कटियार रहे। अंपायरिंग धीरज कटियार और अश्वनी राजपूत ने की। स्कोरिंग अभिनव पंडित, अरबाज और विकास राठौर ने की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें