फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम समेत सात पर प्राथमिकी की मांग, सीजेएम ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसान नेता ने झूठे मुकदमे, अवैध हिरासत, मारपीट और उत्पीड़न के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। गोवंश की मौत और गोशाला में कथित अनियमितताओं का मामला अब न्यायालय पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियन (अखंड) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर एसडीएम कायमगंज, खंड विकास अधिकारी, अपराध निरीक्षक, कंपिल थानाध्यक्ष, संबंधित एनजीओ के संचालक समेत सात नामजद एवं 10 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सीजेएम ने संबंधित थाने से आख्या तलब की है। अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने आरोप लगाया कि 29 मई को उन्हें सुल्तानपुर पलनापुर स्थित गोशाला में गोवंश की मौत और बदहाल व्यवस्था का वीडियो मिला था। उन्होंने यह वीडियो जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और एसडीएम को भेजकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने मामला सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया। प्रशासन ने उन्हें दबाने के उद्देश्य से कंपिल थाने में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। 2 जून को एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर उन्हें और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने में रखा गया, मोबाइल जब्त कर लिया गया तथा कई लोगों को जेल भेज दिया गया। 4 जून को निजी मुचलके पर रिहा हुए लोगों को एसडीएम कार्यालय बुलाकर उनके साथ अभद्रता, मारपीट और धमकी दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए संबंधित थाने से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें