फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बढ़ा दलितों का विश्वास

Sun, 04 Nov 2018 11:22 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
नारायण आश्रम में बैठक के दौरान मौजूद राज्यमंत्री सुरेश पासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संचालन समिति की रविवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी ने लोकसभा चुनाव के तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। कहा कि दलितों का विश्वास भाजपा में बढ़ा है।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि जिले के सभी बूथों का सत्यापन शत-प्रतिशत कर लिया जाए। हर बूथ पर 30-30 सदस्य बनाएं। बूथों पर जाकर सही लोगों के वोट बनवाएं। 17 नवंबर को हर बूथ पर कार्यकर्ता कमल संदेश रैली निकालें। एक से पांच दिसंबर तक पदयात्रा के लिए टोली बनाएं। व्यवस्थित ढंग से बैठक न होने पर उन्होंने अगली बार सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दलित समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पीएम कोष से लोन देने की व्यवस्था की है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जिलाध्यक्ष की देखरेख में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि 26 जनवरी 2019 से कमल ज्योति विकास अभियान के तहत प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। सांसद मुकेश राजपूत,  विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, प्रांशुदत्त द्विवेदी,  मयंक बुंदेला आदि रहे।
विज्ञापन


न सुनने वाले अफसर नपेंगे
फर्रुखाबाद। पिछली सरकारों ने दलितों का वोट तो लिया लेकिन उनके बारे में सोचा कुछ नहीं। भाजपा दलितों के बारे में सोच रही है और डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना भी पूरा करेगी। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कही। उन्होंने कहा कि जो अफसर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राज्यमंत्री ने लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों के साथ अलग से बैठक की। ब्यूरो

200 बूथ अध्यक्ष न बनने पर जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह को जिले में करीब 200 बूथ अध्यक्ष बने नहीं मिले। उन्होंने बूथ कमेटियां बनाने का काम देख रहे जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना से जानकारी की, तो उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम और यादव बहुल इलाकों में बूथ अध्यक्ष बनने हैं। संगठन महामंत्री ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बूथ अध्यक्ष बनाकर सूची उपलब्ध कराएं। इसके बाद जहां-जहां बूथ अध्यक्ष नहीं बने होंगे, वहां प्रदेश नेतृत्व टीम भेजकर बूथ अध्यक्ष बनाएगा। जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने बताया कि जिले में करीब 1536 बूथ हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें