फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने संभाला कार्यभार, निरीक्षण में मिली कमियां

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल पुरुष का चार्ज लेने के बाद इमरजेंसी का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सीएमएस के निरीक्षण में बेड पर नहीं मिलीं चादर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में स्थानांतरित होकर आए सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद ओपीडी, इमरजेंसी व वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के बेडों पर चादरें न मिलने पर नाराजगी जताई।
कानपुर स्थित उर्सला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. गुप्ता ने लोहिया अस्पताल में चार्ज लेने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि अस्पताल की सुविधा पहले मरीज, फिर डॉक्टर और सबसे बाद में सीएमएस को मिलनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। सीएमएस इमरजेंसी पहुंचे, तो बेडों पर चादरें नहीं मिलीं। इस पर नाराजगी जताई। ड्रिप स्टैंड भी कम मिले।
विज्ञापन

यही नहीं एक कोने में पान मसाला की गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने कायाकल्प प्रभारी को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आरओ लगवाएं। स्टाफ और भर्ती मरीजों को शुद्ध जल मिलना चाहिए। साथ ही इमरजेंसी में मॉनीटर लगाने के निर्देश दिए। ट्रेनी स्टाफ से कोविड के नियम का हर हाल में पालन करने को कहा। उनके साथ डॉ. रिषिकांत वर्मा, फार्मासिस्ट संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, सचींद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
पौने तीन साल बाद स्थायी सीएमएस
डॉ. राममनोहर लोहिया पुुरुष अस्पताल को पौने तीन साल बाद स्थायी सीएमएस मिल सके हैं। 18 जून 2018 तक डॉ. बीबी पुष्कर सीएमएस रहे। इसके बाद तीन बार डॉ. अशोक कुमार और दो बार डॉ. एसपी सिंह सीएमएस की सीट पर बैठे। डॉ. एसपी सिंह आय से अधिक संपत्ति की शिकायत होने पर हटा दिए गए थे। इसके बाद डॉ. अशोक कुमार फिर चार्ज मिल गया था।
विज्ञापन

समय पर आएं कर्मचारी
फर्रुखाबाद। नवागत सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने कार्यभार लेने के तुरंत बाद सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर दिया। कहा कि सभी सुबह 8 बजे निर्धारित वेशभूषा में मास्क लगाकर अपनी ड्यूटी पर मौजूद हों जिससे रोगियों को दिक्कत न हो। दो बजे से पहले यदि कोई ड्यूटी से चला जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पत्र मिलने पर कई-कई घंटे गायब रहने वाले कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें