फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन

संकिसा। बीए की छात्रा का शव शनिवार सुबह प्रेमी के ही बाग मेें पेड़ पर फंदे लटका मिला। तीन दिन पहले मां ने उसे गांव के ही छात्र के साथ पकड़ लिया था। इसके बाद छात्र गांव से भाग गया। उधर, छात्रा की मौत पर परिजनों ने छात्र के चाचा की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे व छात्रा के दो परिजनों को हिरासत में लिया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय बीए की छात्रा का गांव के ही छात्र से प्रेम प्रसंग था। गुरुवार को छात्रा की मां ने दोनों को साथ में पकड़ लिया था। इसके बाद छात्र गांव से भाग गया था। छात्रा की परिजनों ने जमकर पिटाई की थी। छात्र के पिता ने शुक्रवार को पुत्र को जान का खतरा बताकर थाने में तहरीर दी थी। इस पर छात्रा के पिता ने समझौता कर लिया था। शनिवार सुबह छात्रा का शव प्रेमी छात्र के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने पुलिस को पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना दी। घटना की जानकारी पर प्रेमी छात्र के चाचा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस पर छात्रा के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के चाचा व छात्रा के दो परिजनों को हिरासत में ले लिया। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे वह सोकर उठी तो देखा की बेटी अपनी चारपाई पर नहीं थी। खोजबीन की तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।
फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने घटना स्थल से नमूने लिए और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर सुरक्षित की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत 12 घंटे पहले फांसी लगने से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि की गई है। उसके माथे पर एक चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि गांव के लोगों ने सुबह छात्रा को परिजनों के साथ बाग की ओर जाते हुए देखा था। वे लोग ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें