फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त, सरल पेपर से छात्र खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विद्यालय की बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। वहीं प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का पेपर सरल आने से परीक्षा समाप्ति पर खुशी में चहकते हुए छात्र केंद्र से बाहर निकले।
विज्ञापन


प्रथम पाली में सुबह 8 से 10.30 बजे तक बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शिक्षा के सामाजिक परिप्रेक्ष्य शीर्षक का पेपर हुआ। आरपी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पेपर देकर निकले छात्रों ने कहा कि पेपर बहुत सरल था। प्रथम खंड में पांच नंबर के नौ प्रश्न करने के लिए आए। छात्रा रश्मि ने कहा कि मध्याह्न भोजन, शिक्षा का सार्वभौमिकरण, साक्षरता मिशन, आश्रम पद्धति विद्यालय आदि प्रश्न आसानी से हो गए। अन्य प्रश्नों को समझकर उत्तर लिख दिया। छात्र अमन ने कहा कि दूसरे व तीसरे खंड में चार-चार प्रश्नों में एक-एक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ही करना था। मौसमी ने कहा कि प्रश्न सरल होने से कुल 11 प्रश्नों के उत्तर लिखने में समय कम पड़ गया। समय कम होने से 15 नंवबर का प्रश्न साढ़े तीन से चार पेज का ही कर पाया। वहीं दूसरी पाली में तृतीय सेमेस्टर में शैक्षिक निर्देशन एवं परामर्श का पेपर हुआ। छात्रों ने कहा कि तृतीय सेमेस्टर में इंटर्नशिप होने से पाठ्यक्रम में दो पेपर ही हैं। दोनों पेपर की परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें