फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवा उद्यमी बनकर नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बनें

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25,कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोग व अति​थिगण।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौ अक्तूबर से शुरू हुए स्वदेशी मेले में बुधवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रेरित किया गया कि युवा उद्यमी बनकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें। अपना उद्यम खड़ा करें।
विज्ञापन

उधर, सांस्कृतिक मंच पर गुरुवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। क्रिश्चियन स्कूल मैदान में स्वदेशी मेले में बुधवार को उपायुक्त उद्योग सूर्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
कानपुर के एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक अमित बाजपेई सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाएं बताईं। सहायक आयुक्त उद्योग सोनाली सिंह ने कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेकर उद्योगपति बनने का मौका न गंवाएं।
विज्ञापन

कानपुर एमएसएमई के सहायक निदेशक नीरज कुमार खादी ग्रामोद्योग एवं बैंक के डिस्ट्रिक्ट समन्वयक ने विभाग की योजनाएं बताईं। उपायुक्त सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि हर युवा सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर मेहनत करके उद्यमी बनें।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सचिन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डीएस राठौर आदि ने स्टालों का भ्रमण कर खरीदारी की। जादूगर केएस गोगा ने कला का प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने बताया कि 16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें