फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में काम अधूरा, कागजों में कायाकल्प पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर में 14 परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प का काम चल रहा है। इसमें आठ में काम पूरा होने और छह में अधूरा पड़े होने की रिपोर्ट बीएसए को दी गई। जब जांच हुई तो जिनमें काम पूरा दिखाया गया, उनमें से तीन स्कूलों में कई काम अधूरे मिले। नगर पालिका इन स्कूलों की सूरत बदलने में एक करोड़, 24 लाख 98,211 रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए शासन ने नगर पालिका की ओर से कायाकल्प के तहत काम कराने का आदेश दिया था। इसके तहत नगर के 14 स्कूलों को चिह्नित कर वर्ष 2020 में काम शुरू कराया गया था। बीएसए को नगर पालिका से आठ स्कूलों में शत प्रतिशत काम पूरा होने और छह स्कूलों में काम चलने की रिपोर्ट भेजी गई। नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने प्रधानाध्यापकों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी, तो हकीकत कुछ और मिली।
बीएसए कार्यालय परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन के अतिरिक्त कक्ष में अभी तक टाइल्स नहीं लगाए गए हैं। दो अतिरिक्त कक्षों में तो कोई काम भी नहीं कराया गया। प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज और प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ में भी कई काम अभी अधूरे पड़े हैं, लेकिन कागजों में काम पूरा दिखा दिया गया। नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिन स्कूलों में शत प्रतिशत काम काम पूरा होने की रिपोर्ट आई थी। उनका प्रधानाध्यापक से सत्यापन कराया गया। काम अधूरा होने की रिपोर्ट आने पर बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें