फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घूरा भरने के विवाद में लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- टकोरा मारकर युवक का सिर फोड़ा, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव लुखड़पुरा में घूरा भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और टकोरा से हमला कर नानिकराम और उनके तीन भतीजों को घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नानिकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने भतीजों के साथ घूरा भर रहे थे। तभी गांव के अनिल, सुबोध, सुधीर, लालू और नेम सिंह लाठी-डंडे व टकोरा लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए घूरा भरने से मना किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने टकोरा मारकर शिवेंद्र का सिर फोड़ दिया, जबकि सुबोध ने आशीष के सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। मदनपाल की पीठ पर भी लाठियों से हमला किया गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने नानिकराम की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की जांच उपनिरीक्षक उमेश कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें