नेकपुर चौरासी रेलवे क्रासिंग के पास बैठा आरोपी युवक व उसे घेरे खड़े मोहल्ले के लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
साइकिल चोरी के आरोप में हाथ बांधकर पीटा
फर्रुखाबाद। साइकिल चोरी के आरोप में युवक को पकड़ कर मोहल्ले के लोगों ने रस्सी से हाथ बांध दिए। इससे बाद उसकी पिटाई की। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर कोतवाली लाई। युवक पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
फतेहगढ़ निवासी एक युवक की बेटी 27 मई को साइकिल से मसेनी की ओर गई थी। वह साइकिल खड़ी करके कुछ सामान लेने लगी। तभी मोहल्ला शीशमबाग निवासी अजीत भाटिया उसकी साइकिल उठाकर चल दिया। किशोरी ने रोका तो वह धक्का मार कर भाग गया। इसके बाद शनिवार को अजीत शनिवार को मोहल्ले में घूम रहा था।
तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में उसे पकड़ लिया और रस्सी से हाथ बांध दिए। इसके बाद क्रासिंग के पास पेड़ के नीचे बैठा कर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई।
बता दें कि अजीत को जीआरपी कई बार चोरी के आरोप में पकड़कर जेल भेज चुकी है। वह वर्ष 2020 में पुलिस की निगरानी से भाग गया था। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि चौकी पुलिस ने युवक को पकड़ा होगा। पूरे मामले में जानकारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।