फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में को आवास देने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इस पर सीडीओ ने सभी बीडीओ से आवास लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है। अपात्रों को आवास का लाभ देने पर बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
सीडीओ एम.अरुन्मोली ने सभी बीडीओ को पत्र जारी वर्ष 2020-21 व 21-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। जारी पत्र में उन्होंने कहा कि तहसील कायमगंज में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें आवास के लिए अपात्रों का चयन करने की आई हैं। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर भी आवास संबंधी शिकायतें मिल रही हैं।
सीडीओ ने दो वर्ष में हुए आवास आवंटन के लाभार्थियों की बीडीओ को स्वयं जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अपात्रों को आवास का लाभ दिया गया तो इसके लिए बीडीओ जिम्मेदार होंगे।