फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको कालोनी कंटेनमेंट जोन में सिटी मजिस्ट्रेट को खुली मिली बेरीकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंटेनमेंट जोन में सख्ती न होने से शहर में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने फतेहगढ़ के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया तो गलियों में लगी बल्ली खुली मिलीं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने चौकी प्रभारी से नाराजगी जताते हुए गलियां सील कराईं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती न होने से लोग नियमों को तोड़कर बाजार में घूमते हैं। इससे संक्रमण बढ़ रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने फतेहगढ़ की लोको कॉलोनी, पुल मंडी, ग्वालटोली, मछली टोला, भोलेपुर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई जगह गलियों में लगाई गई बैरिकेडिंग खुली मिली। उन्होंने ईओ, नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक व सफाई नायक विनय कुमार ने टीम से बैरिकेडिंग मजबूत कराई। जहां बेरीकेडिंग खोली गई, वहां फिर से बल्लियां बंधवाई गईं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने चौकी इंचार्ज को बुलाकर हिदायत दी कि भविष्य में बैरिकेडिंग न तोड़ी जाए। उन्होंने लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने व साबुन से बार-बार हाथ धुलने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें