फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद की कालाबाजारी में 6 विक्रेताओं पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर की गई जांच में 6 खाद विक्रेताओं द्वारा यूरिया की कालाबाजारी करने की पुष्टि हुई। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) की जांच में खाद विक्रेताओं को यूरिया की कालाबाजारी में दोषी पाया गया। इन विक्रेताओं ने एक-एक किसान के नाम पांच से 18-18 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री दिखाया है। जिन लोगों के नाम खाद बिक्री की गई, वह अपने पते पर ढूंढे नहीं मिले।
कालाबाजारी की पुष्टि के बाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने सोमवार को मे. एग्रीजक्शन स्टाप सेंटर एवं कृषक परामर्श केंद्र सिकंदरपुर छितावां के मालिक प्रवीन कुमार के खिलाफ कंपिल थाने में, मे.एमआई खाद भंडार पतौंजा के मालिक इकबाल हुसैन के खिलाफ जहानगंज थाने में, मे.प्रिया खाद भंडार ग्राम समौदिया के मालिक छविराम के खिलाफ कंपिल थाने में, लेखपाल खाद भंडार इमादपुर केशर के मालिक अवधेश व मे. प्रगति ट्रेडर्स रेलवे स्टेशन पखना के मालिक सुनीत दुबे के विरुद्ध मेरापुर थाने में, मे.साईं खाद भंडार हथियापुर के मालिक ओम प्रकाश के विरुद्ध मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी थी। इस पर संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें