कोरोना के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे वकीलों की सहायता को चेक देतीं बार कौसिंल के उपाध्यक्ष की प?
- फोटो : FARRUKHABAD
बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं की सहायता को सौंपा चेक
फर्रुखाबाद। कोविड के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधिवक्ताओं की सहायता के लिए बार कौंसिल ऑफ उप्र ने अधिवक्ता संघ को सात लाख रुपये का चेक सौंपा है। जिले भर के अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे जाएंगे। पात्रों की सहायता इसी धनराशि से की जाएगी।
बार कौंसिल ऑफ उप्र के उपाध्यक्ष अंकज मिश्रा की पत्नी एकता मिश्रा यहां पहुंचीं। उन्होंने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के केशवनगर स्थित निवास पर सात लाख रुपये से अधिक का चेक सौंपा। कहा कि बार कौंसिल ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों को सहायता राशि दी है।
इस धनराशि से ऐसे अधिवक्ताओं की सहायता की जाएगी, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसमें तहसीलों के अधिवक्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। संघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ ही दिनों में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। गाइडलाइन के अनुसार ही पात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस मौके पर जिला एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव प्रकृति देव पांडे, कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रकाश मिश्र, अजय कुमार दुबे, गौरव मिश्र आदि उपस्थित रहे।