फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कंडम घोषित हुए तोड़े गए विद्यायल भवन की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडम घोषित हुए बिना स्कूल भवन तोड़ने की जांच को कमेटी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बिना कंडम घोषित किए पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज के भवन को ध्वस्त किए जाने के मामले की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें एसडीएम सदर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और बीएसए को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट सात दिन में मांगी है। इस मामले भाजपा के भोजपुर विधायक व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखा था।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज के भवन का निर्माण वर्ष 2008-09 में सर्व शिक्षा अभियान से कराया गया था। शासनादेश में किसी भी विद्यालय भवन को निर्माण के 15 साल तक तोड़ा नहीं जा सकता। विकास भवन के एक अधिकारी ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में निरीक्षण किया। इसके बाद विद्यालय भवन जर्जर बताकर फाइव स्टार बनवाने के नाम पर तुड़वा दिया। इसकी भनक बीएसए को भी नहीं लगी। भवन तुड़वाने से पूर्व उसे न तो कंडम घोषित किया गया और न ही नीलामी जैसी प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

अधिकारी का मामला होने से बेसिक शिक्षा विभाग इसे रफा-दफा करने में जुट गया। इस पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार ने डीएम को पत्र लिखा। इसमें नियम को ताक पर रखकर सरकारी भवन को गिराने और राजस्व को क्षति पहुंचाना गंभीर मसला बताया। उन्होंने डीएम से जांच कराने की मांग की। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने विद्यालय भवन को नियम विरुद्ध ढंग से तोड़े जाने की जांच को एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डेढ़ माह से बीईओ कर रहे जांच
प्रकरण की जांच कर रहे बीईओ डेढ़ माह में रिपोर्ट नहीं दे सके हैं। भवन गिरवाए जाने के तुरंत बाद बीएसए ने बीईओ बढ़पुर को जांच दी थी। उन्होंने अभी तक जांच पूरी कर रिपोर्ट नहीं दी। बीईओ संजय शुक्ला ने बताया कि उनको कुछ दिन पूर्व ही जांच के संबंध में बीएसए का आदेश मिला है। जांच कर जल्द रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें