फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की सख्ती, सब्जी मंडी व बाजार में खुली दुकानें कराईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार को शहर से ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सख्ती दिखाई दी। सब्जी मंडी में भीड़ की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुुंची और सभी को खदेड़ दिया। सब्जी दुकानदारों को भगा दिया। बाजार में खुली परचून, जनरल स्टोर व अन्य दुकानों को बंद कराया। सड़क पर घूमने वालों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। बाइक से निकले लोगों को रोककर पूछताछ की गई। कई युवकों को पुलिस ने चेतावनी देकर घर लौटा दिया।
विज्ञापन

शहर में पल्ला पर रोजाना सुबह सब्जी मंडी लगती है। इसमें भीड़ होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है। शहर व फतेहगढ़ नगर में परचून, मिठाई, जनरल स्टोर व अन्य दुकानें खुलने से उन पर भीड़ होने लगी। जानकारी पर पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। शहर के पल्ला पर लगी सब्जी मंडी भी बंद कराई। सड़क किनारे घूमने वाले लोगों को खदेड़ दिया।
कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार को नगर में घूम-घूम कर लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परचून की दुकानें, फलों की ठेली व अन्य जरूरत की दुकानों 11 बजे तक खुलेंगी और वहां से सामग्री लोग खरीद सकते हैं। 11 बजे के बाद जो दुकानें खुली थीं उनको बंद कराया। सुबह के समय सब्जी मंडी में खुली दुकानों को भी पुलिस ने बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें