फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कृषक सेवा केंद्र में खाद बिक्री पर लगाई रोक

Sun, 07 Jan 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कृषक सेवा केंद्र अमृतपुर चालू न करने पर राजेपुर में संचालित केंद्र की खाद बिक्री पर रोक लगा दी गई। एआर कोऑपरेटिव ने पीसीएफ प्रबंधक को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने पीसीएफ जिला प्रबंधक को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि आदेश के बावजूद अमृतपुर कृषक सेवा केंद्र में अभी तक खाद की बिक्री शुरू नहीं की गई है। इस केंद्र के नाम पर खाद की आपूर्ति की जा रही है। किसानाें को अमृतपुर केंद्र पर खाद न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर अमृतपुर केंद्र संचालित न करने पर पीसीएफ के सभी केंद्रों पर खाद आपूर्ति पर रोक लगा दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी पीसीएफ प्रबंधक की होगी। विदित है कि पूर्व में अमृतपुर में संचालित कृषक सेवा केंद्र को पीसीएफ जिला प्रबंधक ने मनमाने तरीके से राजेपुर स्थांतरित कर दिया था। इससे किसानों को खाद नही मिल पा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने अमृतपुर में ही कृषक सेवा केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें