फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोषागार से भेजे जाएंगे पेपर, पर्यवेक्षक तैनात

Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। डीएलएड (बीटीसी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। तीनों केंद्रों पर कुल 1383 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राजकीय कोषागार से पेपर केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन

डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में रस्तोगी इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद में 499 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्रवक्ता निधि पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगी। जीआईसी फर्रुखाबाद में 407 परीक्षार्थियों के केंद्र हैं। यहां डायट प्रवक्ता मनोज कुमार पाल पर्यवेक्षक रहेंगे। जीआईसी फतेहगढ़ में 499 परीक्षार्थियों के केंद्र हैं। अर्चना वर्मा पर्यवेक्षक हैं।
कोषागार से डीआईओस, बीएसए व डीएम द्वारा नामित एसडीएम के हस्ताक्षर से पेपर निकालकर केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 8 से 10 जनवरी व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 13 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें