फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में प्रवेश पर रोक, वर्चुअल कोर्ट से सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में प्रवेश पर रोक, वर्चुअल कोर्ट से सुनवाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर विशेष मामलों, नवीन जमानत प्रार्थना पत्र व वाहन रिलीज प्रार्थना पत्रों की सुनवाई वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से की जाएगी। कचहरी परिसर में वकीलों, वादकारियों, वेंडरों समेत सभी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वर्चुअल कोर्ट दो घंटे चलेगी। इसके लिए जीआईसी फतेहगढ़ में सेटअप लगाया गया है।
कोरोना से अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला जज चवन प्रकाश ने कचहरी परिसर में वकील, उनके मुंशी, वादकारियों, वेंडरों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब विशेष मामलों की सुनवाई वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए 30 अप्रैल से 13 मई तक जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायालय और अधीनस्थ कोर्ट के मामलों की कौन अधिकारी सुनवाई करेगा। वर्चुअल कोर्ट में नवीन जमानत प्रार्थना पत्र, रिलीज आदेश, रिमांड से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसमें वकीलों को ईमेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद जीआईसी फतेहगढ़ में लगाए गए सेटअप के माध्यम से सुबह 11 से 12 बजे तक सेशन न्यायालय और 12 से एक बजे तक अधीनस्थ न्यायालय के मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध बंदियों की रिमांड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। 164 बयान संबंधी मामले के लिए सीजेएम अपने स्तर से व्यवस्था करेंगे। जिला जज ने 28 अप्रैल से 15 मई तक के पूर्व में लंबित सभी मामलों, जिनमें पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र, अर्जेंट प्रकृति के मामले भी शामिल हैं में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें