कायमगंज। शनिवार शाम को परचून की दुकान और बेकरी पुलिस को खुली मिली। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। सुबह के समय ई-रिक्शा पर 15 बोरी चीनी पकड़ी गई थी। यह भी इसी दुकानदार की दी। जिसकी जांच पूर्ति निरीक्षक कर रहे हैं।
रेलवे रोड एलवाई डिग्री कालेज के पास शनिवार शाम को बेकरी व परचून की दुकान खुली थी। पुलिस ने बेकरी मालिक इरशाद मंसूरी व परचून दुकानदार रमेश चंद्र के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार सुबह एसडीएम अमित आसेरी ने रेलवे रोड पर ई-रिक्शा पर लदी 15 बोरी चीनी पकड़ी थी। ई-रिक्शा चालक भाग गया था। चीनी पुलिस के हवाले कर दी थी।
शाम को लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने के बाद बेकरी मालिक और दुकानदार कोतवाली लाए गए। वहां पर चीनी भरी बोरी भी रखी हुई थी। यह बोरियां दुकानदार रमेश चंद्र की थी। पूर्ति निरीक्षक हिमांचल सिंह ने दुकानदार रमेश चंद्र से पूछताछ की तो दुकानदार ने बताया कि यह चीनी वह पटवन गली से खरीदकर लाए थे। उसने चीनी खरीद के बिल भी दिखाए।
पूर्ति निरीक्षक हिमांचल सिंह ने बताया थोक विक्रेता के यहां से चीनी का बिल काटा गया है। दुकान पर बेचने के लिए चीनी लाई जा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।