फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बेटियों को दी बेबी किट व मिष्ठान

विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं को बेवी किट देते एसडीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवजात बेटियों को दी बेबी किट व मिष्ठान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवजात बेटियों को बेबी किट और मिष्ठान दिया गया। बेटियों के पालन-पोषण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। कहा गया कि आज बेटियां बेटों से काफी आगे निकल चुकी हैं।
डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सदर अनिल कुमार, महिला थाना प्रभारी विनीता सारथी, सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीएम ने अस्पताल में जन्मीं 15 नवजात बेटियों को बेबी किट और मिष्ठान भेंट किया। कहा कि बेटों की तरह बेटियों को भी शिक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने शपथ भी दिलाई। 12वीं की छात्रा जान्हवी मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विनीता सारथी ने कहा कि बेटी की रुचि के अनुसार ही उसे आगे बढ़ाना चाहिेए। सीएमएस ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने बेटियों के लिए चल रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि 150 बेटियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

100 और बालिकाओं को प्रशिक्षण देने को चयन पूरा हो चुका है। शीघ्र ही नि:शुल्क अगला बैच शुरू किया जाएगा। महिला कल्याण अधिकारी नेहा मिश्रा, सेंटर मैनेजर देवांशप्रिया ने बेटियों को पढ़ाने की अपील की। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा सेन, सुनीता उपाध्याय, कुमोदिनी रमन, निर्मला राजपूत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें