फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बब्बन को ब्लाॅक प्रमुखी के लिए शासन की अनुमति का इंतजार

Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के छोटे भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन को ब्लाॅक प्रमुख के अधिकार पाने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार करना होगा। चुनाव क्षेत्र का पेच फंसने से जिला प्रशासन ने पत्रावली शासन को भेज दी है।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन दुबे को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 6 माह के लिए जिलाबदर कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 13 सितंबर 2022 को ब्लॉक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी जिला बदर की अवधि समाप्त होने तक एसडीएम सदर को सौंपी थी।
तत्कालीन जिलाधिकारी ने चार अक्तूबर 2023 को ब्लाॅक प्रमुख के जेल में निरुद्ध होने से एसडीएम सदर को ही ब्लाक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी बढ़ा दी। एक जनवरी को अमित दुबे ने जिलाधिकारी व सीडीओ को ब्लाक प्रमुख के अधिकार वापस देने के लिए पत्र सौंपा। इसमें कहा कि उनकी जिला बदर की अवधि समाप्त होने के साथ कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 30 दिसंबर को जेल से छूट चुके हैं। इससे तत्कालीन जिलाधिकारी यह आदेश निष्प्रभावी हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर खिमसेपुर नगर पंचायत बनने से अमित दुबे का निर्वाचन क्षेत्र नगला बाग रठौरा नगर पंचायत में चला गया। नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों के अधिकार समाप्त हो चुके हैं। शासन से गजट भी जारी हुआ था। हालांकि बीडीसी का अधिकार समाप्त हाेने या क्षेत्र पंचायत सीमा निर्धारित होने के संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ इससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि निर्वाचन क्षेत्र की अटकलों को लेकर जिलाधिकारी की ओर से अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को पत्रावली भेजी गई है। इससे अब ब्लॉक प्रमुख का अधिकार पाने के लिए शासन की अनुमति मिलने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें