फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: हीटर जलाकर सोए स्कूल के लिपिक का शव मिला, बंद कमरे में जहरीली गैस से मौत होने की आशंका

Tue, 14 Jan 2025 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रजत अग्रवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीपी स्कूल के लिपिक का घर में बंद कमरे में शव मिला। बंद कमरे में पुलिस को गैस हीटर जलता मिला, इससे जहरीली गैस से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सीपी स्कूल के लिपिक रजत अग्रवाल (30) घसिया चिलौली स्थित नई काॅलोनी में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को जब वे स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल के स्टाफ ने फोन किया। उनका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भी जब स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल के स्टाफ को चिंता हुई। इस पर स्टाफ के लोग उनके घर पहुंचे। मकान का मेन गेट बंद था। रजत ऊपरी मंजिल के कमरे में रह रहे थे। एक युवक ने सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़कर कमरे के दरवाजे में धक्का मारा तो वह खुला मिला। रजत बेड पर पड़े थे। सीपी के एक डॉक्टर ने जाकर देखा तो उन्हें मृत बताया। स्कूल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सीओ संजय वर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को कमरे में सिर के पास गैस हीटर जलता मिला, रजत निर्वस्त्र पड़ा मिला। पास में ही मेज पर एक शराब की बोतल, पानी की बोतलें, बचा हुआ कुछ खाना रखा मिला। सीओ संजय वर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया बंद कमरे में जहरीली गैस बनने से युवक की मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

कासगंज के मूल निवासी थे रजत
सीपी स्कूल के लिपिक रजत अग्रवाल के पिता हरिओम अग्रवाल कासगंज के मूल निवासी थे। वर्षो पहले वह कासगंज छोड़कर कायमगंज में रहने लगे। उनकी यहां ससुराल भी है। रजत भी यहां किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें