फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेबाबा का वेदमंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

विज्ञापन
गंगा तट पर रुद्राभिषेक में शामिल लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जय भोले बाबा कमेटी की देेखरेख में शनिवार सुबह मां गंगा के तट पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। चार घंटे तक वेद मंत्रों की गूंज रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान भोले नाथ की झांकी भी सजाई गई।
विज्ञापन

पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम के पास शनिवार सुबह छह बजे से रुद्राभिषेक शुरू हुआ। भक्तों ने साफ-सफाई कर गंगा स्नान के बाद भगवान पार्थेश्वर महादेव की स्थापना कर पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान की झांकी को सजाया। दर्शन कर बेल पत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, चंदन और मिष्ठान का भोग लगाया।
इस दौरान बाबा भोलेनाथ और गंगा मैया के जयकारे भी लगे। पं.अनुज शास्त्री, राम बाबू दुबे, अवधेश मिश्रा आदि ने पूजन कराया।
महाआरती के आयोजन के बाद भक्तों को भोजन प्रसाद कराया गया। भक्तों ने आश्रम के महाराज ईश्वर दास, मौनी महाराज, ओंमकार दास आदि से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जीतू बाजपेई, नीरज बाजपेई, विपिन, कन्हैया बाजपेई उर्फ पुन्नू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें