फर्रुखाबाद। जिले के नौ मार्गों का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन से 8.75 करोड़ के बजट की मांग की है। अधिशासी अभियंता ने प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर होने व बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि नवाबगंज व मोहम्मदाबाद विकास खंड के नौ मार्गों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
इसमें इस्माइलपुर संपर्क मार्ग, सिरोली खेड़ा संपर्क मार्ग, गांव नगला मनी संपर्क मार्ग, गांव हमीरपुर संपर्क मार्ग, गांव साहिबाबाद का संपर्क मार्ग, गांव पिपरगांव का संपर्क मार्ग, मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर लखरौआ से मौधा संपर्क मार्ग, दुबका मार्ग, गांव बिढ़ऊ नगला संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है।